सुदर्शन क्रिया® | Sudarshan Kriya®

यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English

सुदर्शन क्रिया | Sudarshan Kriya

श्वास लेना जीवन की प्रथम क्रिया है। श्वास में ही जीवन का अज्ञात अनन्वेषित रहस्य छुपा हुआ है। सुदर्शन क्रिया एक शक्तिशाली पर सरल लयबद्ध श्वास की तकनीक है, जिसमें श्वास की विशिष्ट प्राकृतिक लय को समाविष्ट किया है, जो शरीर, मन और भावनाओं में सामंजस्य स्थापित करती है।

यह तकनीक तनाव, थकान और नकारात्मक भावनाओं जैसे क्रोध, हताशा और अवसाद को समाप्त करती है। जिससे मन शांत, केंद्रित और शरीर तनाव मुक्त हो पूर्णतया ऊर्जावान हो जाता है।

प्रति दिन श्वास लें उत्तम स्वास्थ्य की!

श्वास प्राण का मुख्य स्त्रोत है, प्राण यानि जीवनदायिनी ऊर्जाशक्ति। प्राण शरीर और मन दोनों के लिए स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का बड़ा आधार है। जब प्राण-शक्ति अधिक होती है तो ,व्यक्ति स्वस्थ, सतर्क और ऊर्जावान अनुभव करता है। सुदर्शन क्रिया ९०% से अधिक विषाक्त पदार्थों और संचित तनाव को प्रतिदिन समाप्त कर प्राणशक्ति को बढाती है।

दिन रात का अनुसरण करता है, मौसम आतें है और जातें हैं, पेड़ नए पत्तों को पाने के लिए पुराने पत्तों को विसर्जित करता है -यही प्रकृति की लय है।

इसी प्रकार प्रकृति में पाए जाने वाली लय के अनुकूल, शरीर, मन और भावनाओं की भी जैविक लय होती हैं। जब तनाव या बीमारी इन जैविक लयों को विकृत कर देती है तो, हमें बैचेनी व असन्तुष्टि की अनुभूति होती है तथा हम परेशान और अप्रसन्न अनुभव करते हैं।

सुदर्शन क्रिया®, शरीर, मन और भावनाओं की लय की प्रकृति की लय के साथ सामंजस्य स्थापित कराती है। प्रकृति के साथ तारतम्य होने से, हम बेहतर स्वास्थ्य और आनंद का अनुभव करतें हैं। जिससे हमारे क्रियाकलापों और संबंधों में समन्वय हो जाता है। अध्ययन से पता चलता है कि प्रोलेक्टिन, हमें स्वस्थ व कुशल रखने वाला हार्मोन, पहले सत्र से ही उल्लेखनीय ढंग से बढ़ जाता है।

यह शारीरिक, मानसिक,भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य को सुसाध्य बनाती है और यह आर्ट ऑफ़ लिविंग कार्यकर्मों का एक अभिन्न अंग है। सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करने वालों में बेहतर प्रतिरक्षा, सहन शक्ति में वृद्धि और ऊर्जा स्तर को बनाये रखना- यह सब देखने में आया है। इस क्रिया ने विश्व के लाखों लोगों को लाभान्वित किया है, जिससे उनका जीवन एक उत्सव बन गया है।

सुदर्शन क्रिया® के स्वास्थ्य लाभों पर शोध के बारे में अधिक जानकारी। :

Research Archive Science of Breath

 आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस प्रोग्राम  में सुदर्शन क्रिया सीखें।

यह पृष्ठ इन भाषाओं में उपलब्ध है: English