श्री श्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज

 

श्री श्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की स्थापना २००५ में इस लक्ष्य को रख कर की गई कि प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तम शिक्षा के साथ ही आध्यात्मिकता और मानवीय गुणों का समन्वय भी २१स्वीं सदी के हमारे प्रबन्धकों मे हो जाये। यहां बिज़नेस मैनेजमेंट में द्विवर्षीय परास्नातक डिप्लोमा के अतिरिक्त निवेश प्रबंधन, ऋण प्रतिभूतियों, आधुनिक विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की शिक्षा भी प्रदान की जाती है।