श्री श्री ग्रामीण विकास ट्रस्ट
श्री श्री ग्रामीण विकास ट्रस्ट की स्थापना सन २००१ में, ग्रामीण अंचल में गांववासियों के आय के साधनों को बढ़ाने के दृष्टि से की गई। यह ट्रस्ट आर्ट आफ़ लिविंग फ़ाउन्डेशन के साथ मिलकर इस लक्ष्य के तहत महिला सशक्तिकरण, महिलाओं और गांव के युवाओं के लिये रोज़गार प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, मुफ़्त चिकित्सा शिविरों एवं युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करता है।
युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर -
- ११०,००० ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया
- भारत में ४०,२१२ गांवों तक पहुँच
- ५५ मॉडल गांवों (प्रगति में)
- २३ लाख से अधिक पेड़ लगाए
- २१३८ घर, ७८१९ शौचालय, ११५२ बोर कुए और ९०४ बायो गैस संयंत्र का निर्माण
- ४९,५०० स्वच्छता शिविरों और २५,९५० चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया. २८.२ लाख लोगों को लाभ