Art of Living Courses - Hindi

 

आर्ट आफ़ लिविंग के कोर्स, जीवन जीने की कला से हमारा परिचय कराते हैं। आर्ट आफ़ लिविंग के यह कोर्स आज विश्व के १५१ देशों में लोकप्रिय हैं। जनमानस में इनकी इस लोकप्रियता का कारण है, व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान। विश्व भर में समाज के हर वर्ग, हर संस्कृति, हर धर्म के लोग इन कोर्सों से लाभान्वित हो रहे हैं। यह कोर्स हर जगह हो रहे हैं – बड़े-छोटे शहरों में, गांवों में, विश्वविद्यालयों में, स्कूलों और कालेजों में, चर्च, मंदिर, इत्यादि धर्म स्थानों में, सरकारी कार्यालयों में, व्यापार केन्दों में, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ़्तरों में, जेलों में, युद्ध-क्षेत्र में, आपदा ग्रसित क्षेत्रों में, पानी पर तैरते जलपोत पर, यहां तक कि उत्तरी ध्रुव पर भी आर्ट आफ़ लिविंग के कोर्स हुये हैं, और हो रहे हैं!

 

courses_1.jpgआर्ट आफ़ लिविंग के कोर्स की विशेषता
कोई भी व्यक्ति जब आर्ट आफ़ लिविंग के किसी भी शिविर में आता है, तो चाहे वह अपने जीवन में सुखी हो, समृद्ध हो, या फिर उदास, दुखी, परेशान, बीमार, भयभीत या निराश हो, इस शिविर में सिखाई गई तकनीकें उसके जीवन की गुण्वत्ता को बढ़ा देती हैं। इन तकनीकों से उसे मानसिक और शारीरिक तनाव से निबटकर, अच्छी सेहत, मन की शांति, और जीवन में उत्साह, मस्ती, प्रेम, ज्ञान, सजगता, आनंद एवं ऊर्जा बनाये रखना आ जाता है। यह तकनीकें और ज्ञान बहुत ही व्यवहारिक और जीवनोपयोगी है, जिन से कि, व्यक्ति वर्तमान क्षण में जीना सीख कर जीवन का भरपूर आनंद प्राप्त करने में सक्षम हो जाता है।
 

विशेषताएँ

 

  • सुदर्शन क्रिया ®
  • शरीर और मन को स्वस्थ और आत्मा को तृप्त रख कर जीवन में संतुलन लाने की कला
  • नकारात्मक भावनाओं और परिस्थियों से निबटने के उपाय
  • रिश्तों में प्रगाढ़ता और माधुर्य स्वतः प्रगट हो जाते हैं
  • कार्यक्षेत्र में कार्य-कुशलता में वृद्धि
  • मन और भावनाओं को नियंत्रित करने वाले नियमों की जानकारी
  • सरल योगासन जिन से थोड़े ही समय में शरीर में स्वास्थ्य-वृद्धि अनुभूत होती है, और ध्यान करते समय शरीर की चंचलता घट जाती है