श्री श्री विश्वविद्यालय
भारत के उड़ीसा प्रदेश में श्री श्री विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। शीघ्र ही यहां १५,००० छात्र ज्ञान और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उच्च-स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही अपने भीतर कुशल नेतृत्व, सामाजिक ज़िम्मेदारी एवं नैतिकता के गुणों को भी निखार सकेंगे।
यहां पढ़ाये जाने वाले विषय होंगे - प्रबंधन, कानून, सरकार, जन संचार, सांस्कृति, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, आयुर्वेद, वैदिक विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी तथा वैज्ञानिक अनुसंधान। विश्वविद्यालय में प्रवेश छात्र की उस विषय में रुचि के आधार पर होगा।
श्री श्री विश्वविद्यालय के परिसर में खेल-कूद, मनोरंजन एवं ध्यान के लिये भी संपूर्ण व्यवस्था होगी।